दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उत्तम नगर के एक व्यक्ति से 42.5 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में रडार पर आया था। जांच में पता चला कि ये अपराधी हाई-प्रोफाइल मॉड्यूल के जरिए लोगों को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर ठगते थे।
Post Views: 7





