अक्षय कुमार ने छोटे पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू की है। उनका बहुचर्चित गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ 27 जनवरी से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रात 9 बजे प्रसारित होना शुरू हो गया। शो के पहले एपिसोड में ‘हाउसफुल 2’ की तिकड़ी यानी अक्षय के साथ रितेश देशमुख और श्रेयस तलपड़े नज़र आए, जिससे दर्शकों को हंसी और रोमांच का डबल डोज़ मिला।
Post Views: 11





