श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 12 मार्च को आगामी चैत्र नवरात्रि (जो 19 मार्च से शुरू हो रही है) के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के अनुसार, सुरक्षा कारणों से अब मंदिर परिसर में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार के हथियार (लाइसेंसी भी) ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, सिख समुदाय के श्रद्धालुओं को धार्मिक मर्यादा के अनुसार छोटी किरपान ले जाने की अनुमति होगी। साथ ही, नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिसर में ही फल, मखाना और चिप्स जैसे फलाहार की व्यवस्था की जाएगी।
Post Views: 20





