Home » राजनीति » उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश भाजपा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश भाजपा सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय भेंट की। उन्होंने सभी की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा, “जनसेवा ही हमारा संकल्प है — हर कार्यकर्ता और प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने जोर दिया कि भाजपा सरकार और संगठन जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को प्राथमिकता पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में सहयोग केंद्र प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने जी, कार्यालय प्रभारी श्री अशोक बजाज जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह सहयोग केंद्र साप्ताहिक आधार पर विभिन्न मंत्रियों/नेताओं द्वारा संचालित किया जाता है, जहां कार्यकर्ता और आमजन सीधे अपनी बात रख सकते हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments