विजयनगर जिले के कोट्टूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अक्षय कुमार नामक युवक ने अपने पिता भीमराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता की हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने तीनों के शवों को अपने किराये के घर के अंदर ही दफना दिया। अपराध छुपाने के लिए वह बेंगलुरु भाग गया और वहां पुलिस में परिजनों की गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Post Views: 9





