राजनांदगाव :- सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग वर्किंग कार्य की मांग को लेकर आज सभी राष्ट्रकृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे शहर के स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के सामने आज कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते सरकार के खिलाफ नारेबाजी की सप्ताह में 5 दिन बैंक का कार्य दिवस लागू करने की मांग को लेकर सभी बैंक कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। स्टेट बैंक के सामने प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से 5 दिन वर्किंग को लागू करने की मांग की। अपने हड़ताल को लेकर विजय नुमने और दिनेश जतेरे ने कहा कि वेतनमान में समझौता करते 5 दिन बैंकिंग की सहमति सरकार द्वारा बनाई गई थी लेकिन इसे लागू करने में देर किया जा रहा है उन्होंने कहा कि यह हड़ताल देशभर में की जा रही है हडताली कर्मचारियों ने कहा कि अगर यह मांग पूरी नहीं होती है तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
सभी काम अटके
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनके हड़ताल से आम लोगों को दिक्कत ना हो इसलिए सभी एटीएम के माध्यम से लेनदेन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी वहीं बैंक के भीतर होने वाले कार्य हड़ताल के चलते प्रभावित हुआ है इधर चार दिनों से बैंक बंद होने के चलते शहर के कुछ एटीएम में कैश खत्म होने जैसे समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ा है
काम प्रभावित उपभोक्ता परेशान
शनिवार व रविवार अवकाश के बाद सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते 3 दिनों तक बैंक मे कामकाज प्रभावित रहा मंगलवार से बैंकिंग कार्य को लेकर लोगों ने अपनी तैयारी की हुई थी लेकिन सभी बैंकों के कर्मचारी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए जिससे लगातार चार दिनों तक बैंक का कार्य ठप हो गया





