Home » अन्य राज्य » कलेक्टर की पहल: कार्यस्थल और फील्ड भ्रमण के दौरान अब तत्काल मिलेगा प्राथमिक उपचार

कलेक्टर की पहल: कार्यस्थल और फील्ड भ्रमण के दौरान अब तत्काल मिलेगा प्राथमिक उपचार

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। Prakash sharma

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की है। साप्ताहिक समय-सीमा (TL) की बैठक के दौरान, कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ‘प्रथमोपचार किट’ (First-Aid Kit) का वितरण किया। इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों के फील्ड भ्रमण और कार्यालयीन कार्यों के दौरान किसी भी आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या या चोट लगने पर तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना है।

किट में शामिल है जरूरी जीवन रक्षक सामग्री:

वितरित की गई इस किट को विशेष रूप से आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें एंटीसेप्टिक घोल, चिपकने वाला टेप, कीटाणुनाशक वाइप्स, एंटीबायोटिक मरहम, विभिन्न प्रकार के बैंड-एड, पट्टी और आवश्यक दर्द निवारक दवाएं शामिल हैं। यह सामग्री छोटी-मोटी चोटों या अचानक होने वाली शारीरिक तकलीफों में प्राथमिक राहत देने में सक्षम है।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम:

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्न ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी तंत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गंभीर परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार की उपलब्धता अक्सर जीवन रक्षक साबित होती है।

इन अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:

किट वितरण के इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने कलेक्टर की इस संवेदनशीलता और दूरगामी सोच का स्वागत किया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments