भिलाई/दुर्ग।
भिलाई के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन की धर्मपत्नी डॉ. रिचा सेन को पीएचडी (PhD) की उपाधि प्राप्त होने पर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है। इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान जी ने दूरभाष (फोन) के माध्यम से विशेष रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने बातचीत के दौरान कहा कि डॉ. रिचा सेन की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनकी यह सफलता समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देगी और युवाओं को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी।
डॉ. रिचा सेन की इस बड़ी सफलता पर पूरे दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा उन्हें लगातार शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही हैं।
डॉ. रिचा सेन की यह उपलब्धि निश्चित रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित करेगी।




