रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने होली के पावन अवसर पर प्रदेश के पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों और जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री ने कहा कि जब पूरा समाज रंगों के उत्सव में मग्न होता है, तब हमारे पुलिस के जवान अपने घर-परिवार से दूर ‘कर्तव्य पथ’ पर अडिग रहकर कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं।
डिप्टी सीएम ने जवानों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “आपकी सतर्कता और त्याग के कारण ही प्रदेश का हर परिवार सुरक्षित वातावरण में होली का आनंद ले पा रहा है।” उन्होंने सभी पुलिस साथियों के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण और मंगलमय होली की कामना करते हुए उनके जज्बे को सलाम किया है।
Post Views: 9




