Home » अपराध » खैरागढ़ में मातम: साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, आटा चक्की गए थे बच्चे

खैरागढ़ में मातम: साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, आटा चक्की गए थे बच्चे

खैरागढ़/गातापार: Akash sharma

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम ईटार में सोमवार को उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब साल्हेवारा बांध में नहाने गए दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान तनिश डहारे (9 वर्ष) और समीर सोनवानी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। इस हादसे में एक अन्य किशोर कुलेश्वर सोनवानी (13 वर्ष) बाल-बाल बच गया, जिसने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

आटा चक्की गए थे बच्चे, बांध की ओर मुड़ गए कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम ईटार निवासी तीनों बच्चे सोमवार दोपहर बरबसपुर स्थित आटा चक्की में चावल पिसाने के लिए निकले थे। काम निपटाने के बाद भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए तीनों पास ही स्थित साल्हेवारा बांध की ओर चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण बच्चे गहरे पानी में उतर गए, जो उनके लिए काल साबित हुआ।

झाड़ियों ने बचाई एक की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाने के दौरान तनिश और समीर अचानक गहरे पानी में समाने लगे। उनके साथ मौजूद कुलेश्वर भी डूबने ही वाला था, लेकिन किनारे पर उगी बेशरम की झाड़ियों में फंसने के कारण वह संभल गया और किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा। सहमे हुए कुलेश्वर ने तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन बदहवास होकर बांध की ओर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया। गातापार पुलिस की टीम ने तत्काल अपने वाहन से बच्चों को जिला अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ‘मृत’ घोषित कर दिया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments