भिलाई (दुर्ग): गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर BJMTUC (भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल) के राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश यादव ने भिलाई क्षेत्र में कई गरिमामय कार्यक्रमों में शामिल होकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रभक्ति का संदेश प्रसारित किया।

हाई स्कूल कोसा नगर (वार्ड 5), भिलाई में ध्वजारोहण के दौरान डॉ. यादव ने तिरंगे की शान में सिर झुकाया और बच्चों के मन में देशभक्ति का जज्बा जगाया। सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने जय हिंद का नारा लगाया।

प्राथमिक शाला कोसा नगर, भिलाई (वार्ड 5) में झंडारोहण कर बच्चों में संविधान के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना जागृत की गई। डॉ. यादव ने सशक्त एवं स्वच्छ भारत का संकल्प लेने का आह्वान किया। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, कोसा नगर, भिलाई (वार्ड 5) में ध्वजारोहण के दौरान तिरंगे की शान, बच्चों की मुस्कान और देशभक्ति का जुनून देखने को मिला। संविधान पर गर्व और भारत होने पर फख्र व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।

जयन्ती स्टेडियम, भिलाई में Warriors Group के आयोजन में झंडारोहण, परेड और अनुशासनपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ। डॉ. यादव ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी, वीर शहीदों को नमन किया और एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी।
डॉ. जयप्रकाश यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे कर्तव्यों, एकता और लोकतंत्र की महानता की याद दिलाता है। युवाओं और बच्चों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। विभिन्न स्थानों पर उनके सक्रिय सहभाग से भिलाई में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी।





