Home » राजनीति » चाम्पा में युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी: प्रदीप यादव बने भाजयुमो मंडल महामंत्री!

चाम्पा में युवा नेतृत्व को नई जिम्मेदारी: प्रदीप यादव बने भाजयुमो मंडल महामंत्री!

जांजगीर-चांपा, 23 फरवरी 2026। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला जांजगीर-चांपा की नवीन कार्यकारिणी घोषित होने के साथ चाम्पा नगर में उत्साह की लहर दौड़ गई। जारी सूची में प्रदीप यादव को चाम्पा नगर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय युवाओं में खुशी छा गई। समर्थकों ने इसे संगठन में युवा ऊर्जा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रदीप यादव ने प्रतिक्रिया में कहा, “मैं संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राउंड लेवल तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।” पार्टी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने चाम्पा मंडल में संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने का भरोसा दिया। राजनीतिक हलकों में इस नियुक्ति को भाजयुमो की जमीनी ताकत बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments