Home » खेल » “छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी: स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी”

“छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी: स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी”

छत्तीसगढ़ के वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी आज नवा रायपुर के फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिसॉर्ट में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 (SECL Chhattisgarh Open) में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आज नवा रायपुर में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। प्रदेश में लगातार आयोजित हो रहे खेल कार्यक्रमों से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलेगी।”

मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत में सेरेमोनियल टी-ऑफ भी किया और प्रतिभागी गोल्फर्स से मुलाकात की। यह टूर्नामेंट PGTI की 2026 सीजन की शुरुआत है, जिसमें 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और देशभर के टॉप प्रोफेशनल गोल्फर्स शामिल हैं। नवा रायपुर को बड़े खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments