Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने असम में भाजपा चुनाव मैंजमेंट कमेटी की बैठक में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने असम में भाजपा चुनाव मैंजमेंट कमेटी की बैठक में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज असम के गोलाघाट जिले में भाजपा कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। यह बैठक गोलाघाट, खूमताई और डेरगांव विधानसभा क्षेत्रों के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव मैंजमेंट कमेटी की थी।

बैठक में असम की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती अजंता नियोग जी के साथ श्री ओ.पी. चौधरी ने चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर गोलाघाट जिला अध्यक्ष श्री चंद्र ज्योति ठाकुर जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री मृदुल दत्ता जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक बोरठाकुर जी, जिला महामंत्री श्री बेदब्रत बोरा जी सहित अन्य गणमान्य भाजपा नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह बैठक भाजपा की चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। श्री ओ.पी. चौधरी, जो छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त, कमर्शियल टैक्स और अन्य विभागों के प्रभारी हैं, ने असम में भाजपा के सहयोगी प्रयासों में सक्रिय भागीदारी दिखाई है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments