रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार आगामी बजट सत्र में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि को बढ़ाकर 1,500 या 2,000 रुपये किया जा सकता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संकेत दिए हैं कि इस बार का बजट “टेक्नोलॉजी और महिला सशक्तिकरण” पर केंद्रित होगा। इस खबर से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं में उत्साह की लहर है।
Post Views: 11




