Home » राजनीति » जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य भेंट

जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य भेंट

भिलाई/रायपुर:

जिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी टीम ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में, जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री भूपेश बघेल से सौजन्य भेंट की।

मुलाकात के दौरान श्री बघेल ने नई टीम के सदस्यों को बधाई दी और उन्हें कांग्रेस की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने इस भेंट को बेहद ऊर्जावान बताया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी पूरी मजबूती के साथ काम करेगी। इस दौरान संगठन के विस्तार और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments