बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता पर डॉ. जयप्रकाश यादव ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि यह परिणाम बिहार को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर ले जाएगा।

डॉ. जयप्रकाश यादव ने बिहार में एनडीए गठबंधन के विजयी प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता का आशीर्वाद भाजपा को दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए लगातार काम करेंगी।
Post Views: 30





