धमतरी हाईवे पर कार ट्रक से टकराई, CoBRA कमांडो की कार में 4 की मौत
धमतरी जिले के खपरी गांव के पास जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 8 बजे CoBRA (201वीं बटालियन) के 4 जवान और 1 सिविलियन ड्राइवर वाली कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 1 जवान और ड्राइवर मौके पर ही मारे गए, जबकि 2 अन्य जवान अस्पताल जाते हुए दम तोड़ गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल है। जवान छुट्टी पर रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 20





