रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी आज रायपुर स्थित नालंदा लाइब्रेरी परिसर पहुंचे। उन्होंने यहाँ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से संवाद किया और परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालंदा परिसर से पढ़ाई कर CGPSC परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले सभी टॉपर अभ्यर्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने लाइब्रेरी की वर्तमान सुविधाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवाओं के अध्ययन के लिए आवश्यक सुधारों और नई जरूरतों को तत्काल पूरा किया जाए। चौधरी ने कहा, “नालंदा के शांत वातावरण में युवाओं का जोश देखकर हमेशा नई ऊर्जा मिलती है। यहाँ के सफल छात्र प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा पुंज हैं।”
Post Views: 24





