भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का निर्विरोध अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय हो गया है। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने घोषणा की कि अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नामांकन प्राप्त हुआ है। जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष होंगे, जिसकी औपचारिक घोषणा कल की जाएगी।
Post Views: 13





