छुरिया (राजनांदगांव)। पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छुरिया ब्लॉक के ग्राम जैतगुंडरा में अखिल भारतीय भूमिजन आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के तत्वावधान में आयोजित सामाजिक भवन लोकार्पण एवं महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने भोलेनाथ का पावन सुमिरन किया तथा समाज द्वारा नवनिर्मित सामाजिक भवन का शुभारंभ किया। श्री बघेल ने आदिवासी समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे भवन समाज के उत्थान और एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में खुज्जी विधायक श्री भोलाराम साहू जी, डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू जी, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष श्री नवाज खान जी सहित समाज के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन आदिवासी समुदाय की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का प्रतीक बना।





