रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का परिसर आज एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटे 140 पुनर्वासित युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। लोकतंत्र के मंदिर पहुंचे इन युवाओं ने न केवल सदन की कार्यप्रणाली को करीब से देखा, बल्कि मुख्यमंत्री के साथ अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव भी साझा किए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर बेहद आत्मीयता से सभी युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि अंधेरे से उजाले की ओर कदम बढ़ाने वाले इन युवाओं का साहस सराहनीय है। सरकार इन सभी पुनर्वासितों को सम्मानजनक जीवन, बेहतर रोजगार और समाज में बराबरी का स्थान दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यधारा से जुड़ना ही बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के विकास का असली रास्ता है।
Post Views: 20





