रायपुर। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 प्रस्तुत होने के तुरंत बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बजट में सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने के ऐलान पर हार्दिक बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बजट में इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है, जिससे लाखों कर्मचारियों को इलाज में आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। मुलाकात में #छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट की सराहना की गई और इसे कर्मचारी हितैषी बताया। वित्त मंत्री ने मुलाकात का स्वागत किया और योजना को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया।
Post Views: 14





