Home » राजनीति » बीजेपी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के आह्वाहन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के साथ मनाया

बीजेपी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर के आह्वाहन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के साथ मनाया

भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर जरूरतमंद एवं मजदूर वर्ग के साथ सेवा भाव से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

झुग्गी बस्ती में निःशुल्क फल वितरण

इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार के रूप में मनाना रहा।

गरीबो को निःशुल्क भोजन वितरण

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा ही संगठन की पहचान है और हम सभी को गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।

 

इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति का संकल्प लिया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments