Home » Uncategorized » भिलाई के घासीदास नगर स्थित ‘हमर क्लीनिक’ में पदस्थ 32 वर्षीय नर्स नेहा बंजारे की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

भिलाई के घासीदास नगर स्थित ‘हमर क्लीनिक’ में पदस्थ 32 वर्षीय नर्स नेहा बंजारे की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

 

नेहा बंजारे पिछले 5 सालों से इस क्लीनिक में अपनी सेवाएं दे रही थीं। महज एक साल पहले ही उनका विवाह हुआ था और वह अपने पति के साथ क्लीनिक परिसर में ही बने एक कमरे में रह रही

घटना की जानकारी तब सामने आई जब शाम करीब 6 बजे उनके पति कमरे पर पहुंचे और नेहा को फंदे पर लटका देखा। यह देखते ही उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 1 साल पहले हुई शादी और 5 साल की सेवा के बीच अचानक उठाए गए इस कदम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। इसमें पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव और अन्य सभी संभावित एंगल्स शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें