मंत्रालय महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास की योजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से छत्तीसगढ़ में गरीबों के घर बन रहे हैं, वह अन्य राज्यों के लिए एक ‘रोल मॉडल’ है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आवास निर्माण को प्राथमिकता देकर जन-हितैषी गवर्नेंस का उदाहरण पेश किया है।
Post Views: 15





