बोकाघाट/रायपुर:
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं भाजपा के युवा नेता श्री ओपी चौधरी आज असम के बोकाघाट पहुंचे। वहां उन्होंने बीजेपी कार्यालय में आयोजित विधानसभा स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की।
चुनावी जीत का मंत्र और सूक्ष्म प्रबंधन
बैठक के दौरान श्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव प्रबंधन के बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना ही जीत का मुख्य आधार है। वित्त मंत्री ने असम में भाजपा की विकासपरक राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।
प्रमुख दिग्गजों की उपस्थिति
इस सांगठनिक बैठक में श्री चौधरी के साथ विधानसभा प्रवासी प्रभारी श्री संतोष ओझा, जिला अध्यक्ष चंद्रज्योति, स्थानीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, मतदाता संपर्क अभियान और चुनाव प्रबंधन की बारीकियों की समीक्षा की गई।
छत्तीसगढ़ से असम तक साझा संकल्प
बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी को संगठन द्वारा असम चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बैठक के बाद उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और ‘डबल इंजन’ सरकार के विकास कार्यों के दम पर असम में एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करेगी।





