डोंगरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा, नगदी रकम और एक मोटर सायकल जप्त की गई है।
📌 आरोपी का विवरण
आरोपी का नाम हिमांशु कुमार बघेल (23 वर्ष), पिता मोहन बघेल, निवासी ग्राम मुरमुंदा, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) बताया गया है।
🚔 ऐसे हुई कार्यवाही
अंकिता शर्मा (पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव) के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष जायसवाल द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 25-02-2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि पिपरिया रोड स्थित शनि मंदिर के पास मुरमुंदा में आरोपी हिमांशु अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
💼 जप्त सामग्री
0.111 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹500/-)
नगदी बिक्री रकम ₹2,100/-
मोटर सायकल Suzuki Gixxer (कीमत लगभग ₹60,000/-)
कुल जप्ती मूल्य ₹62,600/- आंका गया है।
⚖ कानूनी कार्यवाही
आरोपी के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक तुलाराम बांक, आरक्षक युगेंद्र देशमुख, राम खिलावन सिन्हा एवं किशन कुमार का विशेष योगदान रहा।
🔹 डोंगरगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सके।





