छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने जशपुर प्रवास के दौरान ‘दुधारू पशु प्रदाय योजना’ के तहत ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की पात्र महिला लाभार्थियों को साहिवाल नस्ल की दो-दो दुधारू गायें प्रदान कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पशुपालकों की सुविधा के लिए ‘पशुपालक स्वास्थ्य कार्ड’ का भी वितरण किया, जो मवेशियों के नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच में सहायक होगा।
Post Views: 18





