Home » राजनीति » युवाओं के सपनों को पंख देगी साय सरकार: सूरजपुर में सीएम विष्णु देव साय ने अरुणोदय कोचिंग के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

युवाओं के सपनों को पंख देगी साय सरकार: सूरजपुर में सीएम विष्णु देव साय ने अरुणोदय कोचिंग के छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

सूरजपुर | 20 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान आज ‘अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट’ का दौरा किया और वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से आथ्मीय संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के प्रति उनकी योजनाओं पर चर्चा की और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पारदर्शिता पर जोर: छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, आधुनिक पुस्तकालय और समान अवसर प्रदान करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह निष्पक्ष बनाया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सफलता के सूत्र:

  • स्पष्ट लक्ष्य: मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य का स्पष्ट होना बेहद जरूरी है।

  • कड़ी मेहनत: उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरी निष्ठा व मेहनत से जुट जाएं।

  • सरकार का साथ: श्री साय ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

आधुनिक सुविधाओं का विस्तार: संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में ‘नालंदा परिसर’ की तर्ज पर अत्याधुनिक पुस्तकालयों और अध्ययन केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments