रायगढ़। OP Choudhary ने आज रायगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कैरियर गाइडेंस एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन-2026 कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर छात्राओं एवं युवाओं को विभिन्न करियर विकल्पों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
अपने संबोधन में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में पारंपरिक करियर के साथ-साथ प्रशासनिक सेवाएं, स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, वित्त, शिक्षा एवं उद्यमिता जैसे अनेक क्षेत्रों में युवाओं के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। सही दिशा और परिश्रम से कोई भी विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम में Jeevardhan Chauhan एवं Arundhar Diwan सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं और शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन ने छात्राओं को करियर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।





