राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। 12 मार्च को शहर के एक आवासीय इलाके में दिनदहाड़े एक युवती पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर ने पहले युवती की आंखों में मिर्च पाउडर (Pepper Spray/Powder) डाला और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Post Views: 14





