राजनांदगांव। आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में लालबाग पुलिस ने असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 08 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना लालबाग क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 02/03/2026 को सतत चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से उत्पात मचाने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आरोपियों को हिरासत में लिया।
इन आरोपियों पर हुई कार्यवाही:
पुलिस द्वारा पकड़े गए अनावेदकों में मुख्य रूप से सुजल साहू (पेंड्री), नीलकंठ साहू उर्फ छोटू (पेंड्री बस्ती), पंचू साहू (अटल आवास), विजय यादव उर्फ बाबू (पेंड्री), पिंकू लहरे (पेंड्री), राजेश यादव (ट्रांसपोर्ट नगर), जय उर्फ जय नेताम (अटल आवास) और मनीष यादव (ग्राम बुद्धूभारदा) शामिल हैं।
न्यायालय में पेशी
लालबाग पुलिस ने सभी 08 अनावेदकों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135 (3) के तहत इस्तगासा तैयार किया है। आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही के लिए माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया जा रहा है।
पुलिस का संदेश: “त्योहार के दौरान शहर की शांति बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर है।”





