रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ रायगढ़ महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी एवं भाजपा नेता श्री गुरुपाल भल्ला जी के निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर परिवारजनों से स्नेहपूर्ण बातचीत हुई तथा भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं से भी हार्दिक भेंट-वार्ता की गई। यह मुलाकात राज्य के विकास, पार्टी संगठन की मजबूती और जन-समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण को दर्शाती है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही विकास योजनाओं को रायगढ़ में और तेज करने पर जोर दिया।
Post Views: 11





