इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए निर्णायक तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हरा दिया। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेरिल मिचेल (137) और ग्लेन फिलिप्स (106) के शतकों की मदद से 337 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली ने अपना 54वां वनडे शतक (124 रन) जड़ा और हर्षित राणा ने 52 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन टीम 296 रन पर सिमट गई। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर भारत में 38 साल बाद कोई सीरीज जीतने का सूखा खत्म किया।
Post Views: 13





