Home » Uncategorized » विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में शिक्षण सामग्री का वितरण

विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में शिक्षण सामग्री का वितरण

 

भिलाई/चरोदा:

विश्व मानवाधिकार परिषद (छत्तीसगढ़) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व और शिक्षा के संवर्धन की दिशा में एक कल्याणकारी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) व राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी के कुशल नेतृत्व में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा (एम.एस. चरोदा, काली मंदिर के पास) के विद्यार्थियों को स्टेशनरी एवं शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करना और उनके शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन और स्कूल बैग जैसी आवश्यक सामग्रियां प्रदान की गईं। नई अध्ययन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनका उत्साहवर्धन हुआ।

इस गरिमामय आयोजन में विश्व मानवाधिकार परिषद के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में स्टेट प्रेसिडेंट कुलवंत सिंह, स्टेट मीडिया प्रभारी सरोज नागवंशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुशील झा, डिस्टिक प्रेसिडेंट के. अरुणा, स्टेट सेक्रेटरी नवल किशोर, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट राजवीर कौर व ऋषभ शर्मा, डिस्टिक वाइस प्रेसिडेंट अन्नू साहू तथा सदस्य इशू हरपाल एवं कंचन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधान पाठक श्रीमती रेणुका मोहंती, शिक्षिका हेमलता तिग्गा, श्रीमती सुजाता, अनीता, अर्चना, केशव राम साहू और गीतिका पटेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय प्रबंधन ने परिषद के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षित और सक्षम बनाना ही समाज की असली प्रगति है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें