भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा के विधायक श्री रिकेश सेन ने होली के पावन पर्व पर क्षेत्र की जनता को विकास का बड़ा उपहार दिया है। छत्तीसगढ़ शासन के ‘संकल्प बजट 2026-27’ में वैशाली नगर विधानसभा के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक रिकेश सेन ने इसे क्षेत्रीय अधोसंरचना को मजबूत करने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
विधायक रिकेश सेन ने कहा, “मेरा सतत प्रयास रहा है कि हर पावन पर्व पर जनता को विकास की सौगात मिले। इस बार बजट में शामिल ये परियोजनाएं वैशाली नगर के समग्र विकास का नया अध्याय लिखेंगी।”
विकास कार्यों की मुख्य सूची:
ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति: क्षेत्र में तीन नए फ्लाईओवर का निर्माण होगा (बघवा मंदिर से कर्मा चौक, गदा चौक से सुपेला, और केपीएस से नेहरू नगर)।
सड़कों का जाल: एमआर-9 सड़क, सूर्या रेसिडेंसी से जुनवानी रोड, आईआईटी भिलाई तक नई सड़क और शंकरा मेडिकल कॉलेज के सामने फोरलेन का निर्माण होगा।
अधोसंरचना: 64 करोड़ की लागत से कैनाल रोड और 20 करोड़ से भिलाई नगर निगम के नवीन कार्यालय का निर्माण।
युवाओं और खेल को बढ़ावा: प्रियदर्शनी परिसर में आधुनिक खेल स्टेडियम, 11 करोड़ की ई-लाइब्रेरी और 1100 सीटों वाले विशाल ऑडिटोरियम की सौगात।




