Home » नेशनल » संजू नारायण सिंह ठाकुर के देवेन्द्र फड़नवीस भेट की फेसबुक पोस्ट पर सकारात्मक संदेशों की बाढ़ आ गई है

संजू नारायण सिंह ठाकुर के देवेन्द्र फड़नवीस भेट की फेसबुक पोस्ट पर सकारात्मक संदेशों की बाढ़ आ गई है

संजू नारायण ठाकुर की लोकप्रियता प्रदेशभर में बढ़ी है।

 

भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक संजू नारायण सिंह ठाकुर ने आज मुंबई स्थित मुख्यमंत्री निवास “वर्षा” में देवेंद्र फड़नवीस से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र में हालिया नगर निगम एवं पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी।

 

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक परिस्थितियों एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध हो रही प्रभावी कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

संजू नारायण सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री फडणवीस को शीघ्र ही छत्तीसगढ़ आगमन का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात की जानकारी जैसे ही संजू नारायण सिंह ठाकुर द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई।

पोस्ट पर हजारों की संख्या में लाइक, कमेंट और शेयर प्राप्त हुए तथा बधाई संदेशों की मानो बाढ़ सी आ गई।

प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देते हुए भाजपा नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।

सोशल मीडिया पर उमड़ा यह जनसमर्थन स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि संगठन के प्रति जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक के रूप में संजू नारायण सिंह ठाकुर की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से संगठन का जनाधार निरंतर विस्तार पा रहा है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठनात्मक समन्वय और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मजबूत संवाद का प्रतीक बताया है।

 

यह सौजन्य भेंट न केवल दो राज्यों के नेतृत्व के बीच सकारात्मक संवाद का उदाहरण है, बल्कि संगठनात्मक एकता, विकास एवं सुशासन के संकल्प को भी सुदृढ़ करने वाला कदम है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि ऐसे संवाद से भविष्य में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता के हित में नए आयाम स्थापित होंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments