Home » नेशनल » “सबका साथ, सबका विकास” की भावना मजबूत: डॉ. जय प्रकाश यादव ने बजट को जनकल्याणकारी बताया

“सबका साथ, सबका विकास” की भावना मजबूत: डॉ. जय प्रकाश यादव ने बजट को जनकल्याणकारी बताया

भिलाई।

भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश यादव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का जोरदार स्वागत करते हुए इसे “ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं पूर्णतः जनहितकारी बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के समग्र उत्थान के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है।

डॉ. यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री की भी सराहना करते हुए कहा कि बजट में आर्थिक मजबूती और सामाजिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट संतुलन देखने को मिलता है।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के सशक्त नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में सुरक्षा, स्थिरता और सुशासन का मजबूत वातावरण बना है, जिससे विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सफलता मिल रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक लागू कर रही है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

डॉ. जय प्रकाश यादव ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण, कौशल विकास, लघु एवं मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन, बुनियादी ढांचे के विस्तार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और ऊर्जा प्रदान करेंगे। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को साकार करने का एक स्पष्ट रोडमैप है। मजदूर वर्ग, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देना इस बजट की सबसे बड़ी विशेषता है।

अंत में डॉ. जय प्रकाश यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक बजट की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएं और देश व प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments