पुलिस चौकी सुरगी द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।
📌 मामला क्या है?
दिनांक 25.02.2026 को ग्राम सुरगी की एक महिला ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन घर में विवाद और झगड़ा करता है तथा उक्त दिन भी परिवारजनों के साथ वाद-विवाद कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शिकायत का सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि संबंधित व्यक्ति नशा करने का आदी है और नशे की अवस्था में परिवार के सदस्यों से विवाद कर शांति भंग कर रहा था, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना बन रही थी।
👤 आरोपी का विवरण
जगत राम साहू (53 वर्ष), पिता स्व. भुवन राम साहू, निवासी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।
⚖ की गई कानूनी कार्रवाई
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की गई। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगाशा तैयार कर माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, राजनांदगांव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
यह कार्रवाई अंकिता शर्मा (पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।





