Home » अपराध » होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: राजनांदगांव पुलिस ने 35 असामाजिक तत्वों को भेजा जेल, कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा जिला

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: राजनांदगांव पुलिस ने 35 असामाजिक तत्वों को भेजा जेल, कड़े सुरक्षा घेरे में रहेगा जिला

राजनांदगांव: Prakash Sharma

होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए राजनांदगांव पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख और मार्गदर्शन में जिले भर के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 35 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

प्रमुख क्षेत्रों में सघन अभियान पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, थाना बसंतपुर, लालबाग, गैंदाटोला सहित चौकी चिखली, सुकुल दैहन और चिचोला क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की आशंका वाले 35 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हुड़दंग और विवाद रोकने की तैयारी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई होली के दौरान होने वाली संभावित मारपीट, विवाद, छेड़खानी और हुड़दंग को रोकने के उद्देश्य से की गई है। जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, मुख्य मार्गों और रिहायशी इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं।

प्रशासन की कड़ी चेतावनी राजनांदगांव पुलिस ने दोटूक शब्दों में कहा है कि त्योहार के उत्साह की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंगियों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments