दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में फेडरेशन कप एवं वेस्टर्न इंडिया राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का रंगारंग शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर शानदार आगाज किया।
सोमवार, 23 नवंबर को आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में श्री शंकरा एजुकेशन सोसाइटी के डायरेक्टर श्री आई.पी. मिश्रा मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिं एसोसिएशन (CGPLA) के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने की। समारोह में अर्जुन पुरस्कार विजेता श्री पी.जे. जोसेफ और श्री ई. सजीवन भास्करन सहित…

