Home » राजनीति » बोड़ला में उमड़ा आस्था का सैलाब: ‘हिन्दू संगम’ में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, RSS सह-सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर जी का मिला पाथेय

बोड़ला में उमड़ा आस्था का सैलाब: ‘हिन्दू संगम’ में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, RSS सह-सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर जी का मिला पाथेय

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिले के बोड़ला में आयोजित भव्य ‘सनातन हिन्दू धर्मसभा’ (हिन्दू संगम) में सम्मिलित हुए। इस धार्मिक समागम में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच उपमुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता का संकल्प दोहराया।

रामदत्त चक्रधर जी का प्रेरक मार्गदर्शन: धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के माननीय सह-सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर जी उपस्थित रहे। उनके संबोधन का जिक्र करते हुए श्री विजय शर्मा ने कहा कि चक्रधर जी का मार्गदर्शन राष्ट्रभाव को जागृत करने वाला है। उन्होंने सनातन धर्म की मूल चेतना, एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने का जो मंत्र दिया है, वह वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments