छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में ‘इंटरनेशनल केस कॉन्फ्रेंस (ICC-2026)’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने “Contemporary Business Practices in Emerging Markets and Beyond” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ उभरते बाजारों (Emerging Markets) की चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने नवा रायपुर को शिक्षा और तकनीक का वैश्विक केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Post Views: 12





