अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और युवा विजनरी नेता श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अंबिकापुर सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट 2026-27 के दूरगामी प्रभाव पर अपने विचार साझा किए। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट को उन्होंने आधुनिक भारत की नींव बताया।
मीडिया से चर्चा करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि यह बजट केवल एक वर्ष का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने वाला एक स्पष्ट विजन दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों का रोडमैप तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का यह प्रयास ऐतिहासिक है।
मुख्य बिंदु जो मंत्री जी ने साझा किए:
-
अमृत काल का विजन: बजट में तकनीक, अधोसंरचना (Infrastructure) और युवाओं के लिए अभूतपूर्व प्रावधान हैं।
-
छत्तीसगढ़ को लाभ: केंद्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी।
-
25 वर्षों का रोडमैप: यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।





