Home » राजनीति » BJMTUC रायपुर बैठक: मजदूर कल्याण पर गहन चर्चा, राजनांदगांव जिला युवा अध्यक्ष शिवम यादव सहित सभी ने लिया एकजुट होने का संकल्प

BJMTUC रायपुर बैठक: मजदूर कल्याण पर गहन चर्चा, राजनांदगांव जिला युवा अध्यक्ष शिवम यादव सहित सभी ने लिया एकजुट होने का संकल्प

रायपुर (1 फरवरी 2026): भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रविवार को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार पांडे, सलाहकार अजय चौहान, शैलेश सोनी, अमित मिश्रा, महिला प्रदेश अध्यक्ष जानकी मार्कण्डेय, रायपुर महिला जिला अध्यक्ष रंजना सिंह, देवांगन मैडम, रायपुर जिला उपाध्यक्ष शरद पांडेय, कयूम अली तथा राजनांदगांव युवा जिला अध्यक्ष शिवम यादव सहित जिला स्तर के कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक में मजदूरों के हितों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। मजदूर एवं कर्मचारियों के कार्यस्थल संबंधी अहम मुद्दों, अधिकारों एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने मिलजुल कर मजदूर वर्ग के हक दिलाने और उनके कल्याण के लिए संघर्ष करने का दृढ़ संकल्प लिया। यह बैठक संगठन को और मजबूत बनाने तथा श्रमिकों के वैधानिक अधिकारों की लड़ाई को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments