बेंगलुरु की कोडिगेहल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बिहार के कुख्यात अपराधी माणिक सिंह और उसके बेटे मनोज को गिरफ्तार किया। इन दोनों पर 24 हत्याओं समेत लगभग 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये पिछले एक साल से बेंगलुरु में पहचान छिपाकर रह रहे थे। इनके खिलाफ लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत कई राज्यों में मामले दर्ज हैं।
Post Views: 10





