Home » नेशनल » झूठे प्रकरण में फँसाने की साजिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग – जय प्रकाश यादव के समर्थन में सामने आए गवाह

झूठे प्रकरण में फँसाने की साजिश का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग – जय प्रकाश यादव के समर्थन में सामने आए गवाह

 

जिला दुर्ग में श्री जय प्रकाश यादव को कथित रूप से झूठे आपराधिक प्रकरण में फँसाने की साजिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम देवगहन (जिला बालोद) के निवासियों श्री उमेश कुमार निषाद एवं श्री ओम प्रकाश सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक, दुर्ग को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लगातार फोन कॉल एवं व्यक्तिगत संपर्क कर दबाव बनाया गया तथा झूठी गवाही देने के लिए उकसाया गया। यहां तक कि स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि “जय प्रकाश यादव को किसी भी तरह फँसाना है”, अन्यथा आवेदकों को भी झूठे मामलों में फँसाने की धमकी दी गई।

 

आवेदन में यह भी बताया गया है कि कथित रूप से 21, 23 एवं 24 जनवरी 2026 को कई बार संपर्क कर दबाव बनाया गया। आवेदकों ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

सामाजिक एवं जनहित से जुड़े लोगों का कहना है कि श्री जय प्रकाश यादव हमेशा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं और यदि उन्हें बदनाम करने या झूठे मामले में फँसाने का प्रयास किया गया है तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

 

पीड़ितों ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून के राज में किसी निर्दोष व्यक्ति को झूठे मामले में फँसाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

 

सभी की निगाहें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। न्याय एवं सत्य की जीत में विश्वास व्यक्त किया गया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
How to Get AdSense Approval for News a Portal
जरूर पढ़ें

दुर्ग जिले के ग्राम डांडेसरा में भूमि विवाद और पड़ोसी की गुंडागर्दी से त्रस्त यादव परिवार ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की चेतावनी दी है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।