बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया। कांग्रेस नेता ने बिट्टू को “गद्दार” कहा, जबकि बिट्टू ने जवाब में “देश का दुश्मन” कहा।
डॉ. जयप्रकाश यादव, BJMTUC नेशनल प्रेसिडेंट युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को सीधे टारगेट करते हुए बयान जारी किया: “यह सिर्फ एक जनप्रतिपक्ष का नहीं, बल्कि पूरे सिख समाज के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का अपमान है। ऐसे गैर-जिम्मेदाराना और विभाजनकारी आचरण के लिए राहुल गांधी जी को देश की जनता और सिख समाज से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।”
डॉ. यादव ने इसे कांग्रेस की सिख-विरोधी सोच का प्रमाण बताया और कहा कि “भारत का सिख शेर, अमर बलिदानी” जैसे रवनीत बिट्टू को गद्दार कहना अस्वीकार्य है।
Post Views: 10





