केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे नक्सल स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे, जिसमें सुरक्षा तैयारियां, प्रशासनिक व्यवस्था और LWE (Left Wing Extremism) उन्मूलन के लक्ष्य (31 मार्च 2026 तक) पर फोकस होगा। शाह 7 फरवरी शाम रायपुर पहुंचेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों से बैठक करेंगे। यह दौरा केंद्र सरकार के नक्सल मुक्त भारत के संकल्प का हिस्सा है।
Post Views: 14





